फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बीडीपीओ कार्यालय में शेड निर्माण के लिए भिड़े दो गुट

Fri, 07 Mar 2025 11:34 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
गांव रत्ताखेड़ा में शेड के निर्माण कार्य को रूकवाते ग्रामीण।
विज्ञापन
रतिया। गांव रत्ताखेड़ा में पंचायत समिति द्वारा गांव के संत शिरोमणि गुरु रविदास चौपाल में पांच लाख रुपये की लागत से शेड लगाने को लेकर गांव के दो पक्षों में विवाद हो गया। कुछ ग्रामीणों ने पंचायत समिति द्वारा किए जा रहे शेड के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। वहीं विवाद को लेकर शुक्रवार दोपहर बाद जब खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई तो उसमें दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए।
विज्ञापन

जिसके बाद कार्यालय के कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया। इस विवाद के बाद अधिकारियों ने शेड के निर्माण कार्य को रुकवा दिया। गांव रत्ताखेड़ा की संत शिरोमणि गुरु रविदास चौपाल में पंचायत समिति रतिया द्वारा शेड का निर्माण करवाया जा रहा था। पंचायत समिति के ठेकेदार द्वारा निर्माण कार्य शुरू किया गया था। जिसको लेकर ग्रामीणों के दो पक्षों में विवाद हो गया। ग्रामीणों ने मौके पर ही हंगामा करते हुए निर्माण कार्य को रुकवा दिया था।
गांव के सचिन कुमार, विनोद कुमार, कृष्ण कुमार, रोहतास गुरमीत व अन्य लोगों ने एसडीएम व खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी को शिकायत दी थी कि गांव के पंचायत समिति के सदस्य द्वारा जिस जगह पर शेड का निर्माण करवाया जा रहा है वह जोहड़ की जमीन है। इसलिए इस जमीन पर शेड का निर्माण न किया जाए। शुक्रवार दोपहर बाद खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी कार्यालय में दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई थी जिसमें शिकायतकर्ताओं के अलावा पंचायत समिति के अध्यक्ष केवल मेहता, सरपंच अरविंद सिहाग, पंचायत समिति सदस्य का प्रतिनिधि भी मौजूद था। शेड निर्माण को लेकर कार्यालय में ही दोनों पक्ष आपस में भिड़ गए। कार्यालय के कर्मचारियों ने दोनों पक्षों को अलग-अलग किया।
विज्ञापन

इस बारे में शिकायतकर्ताओं का कहना है कि पंचायत समिति सदस्य द्वारा जबरन जमीन पर कब्जा करने के लिए जोहड़ की जमीन पर शेड का निर्माण करवाया जा रहा है जबकि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशानुसार जोहड़ की जमीन पर किसी भी प्रकार का निर्माण कार्य नहीं किया जा सकता।


कार्यालय में शेड निर्माण के विवाद को निपटने के लिए दोनों पक्षों की बैठक बुलाई गई थी। जिसमें दोनों पक्षों में विवाद हो गया था। अब जिस जमीन पर शेड का निर्माण कार्य करवाया जा रहा है वह जमीन जोहड़ की है या नहीं इसकी शिकायत के आधार पर जांच शुरू कर दी है। - हनीश कुमार, खंड विकास एवं पंचायत अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें