फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोरोना से दो की मौत, 49 और पॉजिटिव मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद स्थित नागरिक अस्पताल में कोरोना संबंधी सैंपल लेते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण से जिले में मौत का आंकड़ा बढ़ता जा रहा है। बुधवार को जिले में कोरोना से दो लोगों की मौत हो गई। कोरोना संक्रमण की तीसरी लहर में अब तक 10 मौतें हो चुकी है। फरवरी के दो दिनों में चार मौतों का आंकड़ा दर्ज हो चुका है। इसके साथ ही बुधवार को 49 नए संक्रमित मिले और 37 कोरोनामुक्त हो गए। अब जिले में सक्रिय केसों की संख्या 369 हो गई है।
विज्ञापन

विगत दिनों गांव बनगांव निवासी 40 वर्षीय व्यक्ति की रिपोर्ट में कोरोना की पुष्टि हुई थी। तबीयत बिगड़ने पर उसे अग्रोहा मेडिकल में भर्ती कराया गया था, जहां बुधवार को उसकी मौत हो गई। वहीं एक 70 वर्षीय महिला की भी अग्रोहा मेडिकल कॉलेज में मौत हो गई। महिला डायबिटीज से पीड़ित थी।
वहीं बुधवार को 49 नए संक्रमित मिले। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, फतेहाबाद शहर में 9, टोहाना शहर में 3, रतिया में 10, भट्टूकलां में 9, भूना में 12 और जाखल में 6 नए केस मिले है। जिले में संक्रमण दर 8.11 फीसदी रही है। जिले में रिकवरी रेट 95.62 फीसदी रहा।
विज्ञापन

कोरोना के लिए गए 604 सैंपल :
स्वास्थ्य विभाग ने बुधवार को जिले में कोरोना के 604 सैंपल लिए। इसमें 400 सैंपल आरटीपीसीआर और 204 सैंपल रैपिड एंटीजन के लिए गए है। अभी लैब से फिलहाल 435 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमण के जिले में 49 नए केस मिले है। दो कोरोना संक्रमितों की अग्रोहा मेडिकल में मौत हुई है। फिलहाल जिले में कोरोना संक्रमण कम हो रहा है।
- मेजर डॉ.शरद तुली, उप सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें