फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: परिवार पहचान पत्र में सुधार के लिए लगेंगे 2 दिन शिविर

Tue, 27 Jan 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के क्रीड विभाग में परिवार पहचान पत्र के बारे में जानकारी लेने पहुंचे नागरिक। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। परिवार पहचान पत्र के कारण पेंशन नहीं बनी है या फिर रुकी हुई है तो शिविर में त्रुटि को दूर किया जाएगा। क्रीड विभाग की तरफ से जिले में परिवार पहचान पत्र योजना से संबंधित विभिन्न सामाजिक पेंशन जिसमें वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन, विदुर पेंशन, दिव्यांग पेंशन, अविवाहित पेंशन के डाटा सत्यापन के लिए 29 व 30 जनवरी को कैंपों का आयोजन किया जाएगा।
विज्ञापन


इस दौरान पेंशन विभाग के अधिकारी व कर्मचारी भी मौजूद रहेंगे। अगर किसी व्यक्ति की पीपीपी में जन्म तिथि सत्यापित नहीं है तो उसे ठीक किया जा सकेगा। इसके अलावा अन्य जो भी गलतियां है उसे भी ऑनलाइन आपत्ति लगाकर ठीक किया जा सकेगा। अतिरिक्त उपायुक्त एवं जिला नागरिक संसाधन सूचना अधिकारी अनुराग ढालिया ने बताया कि खंड फतेहाबाद के लिए बीडीपीओ कार्यालय फतेहाबाद व शहरी क्षेत्र के नागरिकों के लिए नगर परिषद कार्यालय फतेहाबाद में कैंप लगेंगे।

इसी तरह खंड भट्टू में बीडीपीओ कार्यालय भट्टू कलां, खंड भूना व भूना एमसी के लिए बीडीपीओ कार्यालय भूना, खंड नागपुर के लिए बीडीपीओ कार्यालय नागपुर, खंड टोहाना व टोहाना एमसी के लिए बीडीपीओ कार्यालय टोहाना, खंड रतिया व रतिया एमसी के लिए बीडीपीओ कार्यालय रतिया तथा खंड जाखल व जाखल एमसी के लिए बीडीपीओ कार्यालय जाखल में कैंप आयोजित किए जाएंगे।
विज्ञापन


-

क्रीड विभाग के सभी जोनल मैनेजरों को निर्देश दिए है कि वे अपने ब्लॉक व शहरी स्थानीय निकाय में सीपीएलओ की सहायता से पेंशन संबंधित शिकायतों का निपटारा करें। नोडल अधिकारी पेंशन से संबंधित प्रतिदिन की रिपोर्ट जिला नागरिक संसाधन सूचना विभाग कार्यालय को भी भेजेंगे।
विज्ञापन








- अनुराग ढालिया, अतिरिक्त उपायुक्त
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें