फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: एशियन गेम्स में जिले की दो बेटियां करेंगी भारत का प्रतिनिधित्व

Sun, 06 Sep 2026 11:11 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
800 एवं 1500 मीटर दौड़ में भाग लेने वाली ​खिलाड़ी पूजा औला।
विज्ञापन
फतेहाबाद। जापान के आइची-नगोया में 19 सितंबर से 4 अक्तूबर तक होने वाले 20वें एशियन गेम्स में फतेहाबाद की दो महिला एथलीट भारत का प्रतिनिधित्व करेंगी। पूजा ओला और पूजा बोस्ती भारतीय एथलेटिक्स दल में शामिल हैं।
विज्ञापन

भारतीय एथलेटिक्स महासंघ ने 77 सदस्यीय भारतीय एथलेटिक्स दल की घोषणा की है। इसमें 34 पुरुष और 43 महिला खिलाड़ी शामिल हैं। पूजा ओला का चयन 800 और 1500 मीटर दौड़ के लिए हुआ है। पूजा बोस्ती ऊंची कूद स्पर्धा में उतरेंगी।
एथलेटिक्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ग्रीवेंस कमेटी के सदस्य राजकुमार मिटान ने बताया कि भारतीय टीम इस बार हांगझोऊ एशियन गेम्स में जीते 29 पदकों के रिकॉर्ड को बेहतर करने के लक्ष्य से मैदान में उतरेगी।
विज्ञापन

फेडरेशन मीडिया प्रभारी सत्यवीर धनखड़ ने बताया कि दल में ट्रैक, फील्ड, रिले और कंबाइंड इवेंट्स के खिलाड़ी शामिल हैं। पुरुष वर्ग में 18 खिलाड़ी ट्रैक और 16 फील्ड स्पर्धाओं में हिस्सा लेंगे। महिला खिलाड़ी ट्रैक, फील्ड, रिले और कंबाइंड इवेंट्स में चुनौती पेश करेंगी।
भारतीय दल में सीमा कालीरमण, यशवीर सिंह, अविनाश साबले, पारुल चौधरी, ज्योति याराजी और शैली सिंह जैसे प्रमुख एथलीट भी शामिल हैं। फतेहाबाद की दोनों खिलाड़ियों के चयन से जिले की खेल प्रतिभाओं को नई प्रेरणा मिलेगी।

800 एवं 1500 मीटर दौड़ में भाग लेने वाली खिलाड़ी पूजा औला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें