फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फोरलेन पर दो कारों की टक्कर, तीन घायल एक साथी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव दरियापुर के पास दो कारों की आपस में टक्कर हो गई। हादसे में एक कार में सवार चार दोस्त घायल हो गए और उपचार के दौरान एक की मौत हो गई। मामले में सदर पुलिस ने गांव अहलीसदर निवासी अंकुश की शिकायत पर आरोपी कार चालक के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाकर शव परिवार को सौंप दिया।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक पुलिस को दी शिकायत में गांव अहलीसदर निवासी अंकुश ने बताया कि एक अक्तूबर की रात को करीब साढ़े 9 बजे गांव अहलीसदर निवासी सुभाष, गांव दरियापुर निवासी कमलदीप, ढाणी चाननवाली निवासी सुरेश के साथ फतेहाबाद से अपने गांव अहलीसदर जा रहे थे। गाड़ी को सुभाष चला रहा था। जब गांव दरियापुर में पारस पैलेस के पास पहुंचे तो पीछे से एक कार ने टक्कर मार दी। जिससे उनकी गाड़ी उछलकर दूसरी साइड चली गई और गाड़ी में सवार सभी लोग घायल हो गए। उन्हें उपचार के लिए राहगीरों ने फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल पहुंचाया। यहां से गंभीर घायल कमलदीप को उपचार के लिए रेफर कर दिया गया। हिसार के निजी अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें