यातायात पुलिस की इन दिनों पटाखे बजाने वाले बुलेट पर टेडी नजर है। पुलिस ने सोमवार को जहां ऐसे दो बुलेटों को इंपाउंड कर साढ़े 54 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। वहीं अन्य यातायात के नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों को भी एक लाख रुपये जुर्माने के चालान थमाए। यातायात पुलिस की इस ताबड़तोड़ कार्रवाई के चलते वाहन चालकों में दहशत का माहौल बना रहा। जिसके चलते अनेक वाहन चालकों को गलियों में से होकर गुजरना पड़ा।
यातायात पुलिस के इंचार्ज बसाऊ राम ने बताया कि सोमवार को चलाये गए अभियान के तहत 7 बुलेट के चालान किए जिसमें 2 पर पटाखे बजाने के लिए लगाये सैलेंसर फिट करवाने को लेकर उन्हें न केवल इंपाउंड किया बल्कि दोनों पर साढ़े 54 हजार रुपये जुर्माना भी लगाया जबकि 7 अन्य वाहनों के चालान भी काटे गए। उन्होंने बताया कि सोमवार को यातायात के नियमों की उल्लंघन करने पर एक लाख पंद्रह हजार रुपये जुर्माना लगाया गया।