फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: सिरसा ब्रांच नहर में नग्न अवस्था में मिले दो शव

Fri, 08 Aug 2025 11:41 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शवों को नहर से बाहर निकालते रेस्कयू टीम व अन्य। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शहर के बलियाला हेड के पास स्थित सिरसा ब्रांच नहर में शुक्रवार दोपहर दो अज्ञात व्यक्तियों के शव मिलने से हड़कंप मच गया। राहगीरों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और सहारा रेस्क्यू टीम की मदद से दोनों शवों को बाहर निकाला। नहर में जालों के बीच फंसे दोनों शव नग्न अवस्था में थे।
विज्ञापन

रेस्क्यू टीम के प्रभारी नवजोत सिंह ढिल्लों ने बताया कि एक शव करीबन 50 वर्ष प्रतीत हो रही है, जो करीब 7–8 दिन पुराना लग रहा है। दूसरा शव करीब 30-35 वर्षीय युवक का है। युवक के दाहिने हाथ पर ''ओंकार'' और ''पांजी'' अंग्रेजी में टैटू बना है। दोनों शव नग्न अवस्था में थे और बुरी तरह सड़ चुके थे। पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए 72 घंटे के लिए शवगृह में रखवा दिया है। इसके साथ ही शवों की पहचान के लिए आसपास के थानों और क्षेत्रों में गुमशुदगी की रिपोर्ट से मिलान शुरू कर दिया है। गोताखोरों को नहर में अन्य सुराग के लिए सतर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें