फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे के लिए छीना झपटी करने वाले दो गिरफ्तार, दोनों पर हत्या के चल रहे मुकदमें

विज्ञापन
विज्ञापन
सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम ने पिस्तौल व हथियारों के बल पर राहगीरों को लूटने का प्रयास करते दो युवकों को गिरफ्तार किया। पकड़े गए आरोपी साथ लगते जिले जींद के अंतिम गांव कालवन के रहने वाले विक्रम व राममेहर हैं। पुलिस के अनुसार दोनों आरोपियों पर हत्या, छीना झपटी सहित कई मामले दर्ज हैं। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर रिमांड पर लिया है ताकि अन्य वारदातों का भी खुलासा हो सके।
विज्ञापन

पुलिस को किया लूटने का प्रयास तो धर दबोचे : डीएसपी बिरम सिंह ने बताया कि सीआईए स्टाफ पुलिस की टीम एएसआई ओमप्रकाश के नेतृत्व में गश्त कर रही थी। तभी गुप्त सूचना आई कि चंडीगढ़ रोड पर दो युवक हाथ में हथियार लिए लोगों को लूटने का प्रयास कर रहे हैं। पुलिस की टीम जब सूचना के आधार पर गाड़ी की बत्ती उतार कर गई तो आरोपियों ने पुलिस की गाड़ी को लूटने के इरादे से रोकना चाहा। इसके बाद पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक अवैध पिस्तौल, एक जिंदा कारतूस, लोहे की रॉड व एक बिना नंबर का मोटरसाइकिल बरामद किया है। पुलिस ने आरोपियों से पूछताछ की तो उन्होंने कई वारदातों को कुबूल किया।
हत्या के मामलों में शामिल है आरोपी, नशे के लिए करते है लूटने का काम : डीएसपी बिरम सिंह के अनुसार दोनों आरोपी राममेहर व विक्रम नशे की लत के चलते ऐसी घटनाओं को अंजाम देते है। आरोपी राममेहर दसवीं पास तथा विक्रम 12वीं पास हैं। आरोपी राममेहर पर टोहाना के सदर थाना में हत्या का मुकदमा तथा एक हत्या प्रयास का मुकदमा शहर थाना में दर्ज है। आरोपी विक्रम पर कुरुक्षेत्र जिले के लाडवा थाने में भी हत्या का केस दर्ज हैं। दोनों आरोपी अपराधी किस्म के है। आरोपियों ने क्षेत्र में पिछले कुछ दिनों में पर्स छीनने की घटनाओं को कुबूल किया है, जिनकी रिकवरी के लिए पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें