फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक पर चाकुओं से हमला करने वाले दो आरोपी काबू

Sat, 11 Oct 2025 11:13 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। विशेष अभियान के तहत सीआईए फतेहाबाद टीम ने शनिवार को चाकूबाजी की वारदात में शामिल दो आरोपियों को काबू किया है। पकड़े गए आरोपियों मोहित उर्फ माथा पुत्र रमेश कुमार निवासी शिव नगर फतेहाबाद तथा जतिन जग्गा पुत्र गुलशन जग्ग निवासी आर.के. कॉलोनी, बीघड़ रोड फतेहाबाद से एक मोटरसाइकिल व दो चाकू बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन

जांच प्रभारी वेदपाल ने बताया कि 28 सितंबर 2025 को सन्नी निवासी रामनिवास मोहल्ला फतेहाबाद अपने दोस्त के साथ मोटरसाइकिल पर सवार होकर लाइफ केयर अस्पताल जा रहा था। जब वह मेडिसिटी अस्पताल के पास पहुंचा तो दोनों आरोपी मोहित और जतिन जग्गा ने उसका रास्ता रोककर चाकू व छुरी से उस पर हमला कर दिया। वारदात के दौरान पीड़ित को पेट, कंधे और बाजू पर गंभीर चोटें आईं। घायल सन्नी को पहले सरकारी अस्पताल फतेहाबाद में भर्ती करवाया गया, जहां से उसे अग्रोहा व बाद में उमींद अस्पताल फतेहाबाद रेफर किया गया।
थाना शहर फतेहाबाद पुलिस ने पीड़ित के बयान व मेडिकल रिपोर्ट के आधार पर मामला दर्ज किया था। सीआईए फतेहाबाद टीम ने कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को काबू किया तथा उनके कब्जे से एक बाइक व दो चाकू बरामद किए। आरोपियों पर पहले भी कई मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें