फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चोरी की सात मोटरसाइकिलों के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

Wed, 23 Jul 2025 11:17 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
चोरी के मोटरसाइकिलों के साथ पकड़े गए आरोपी। स्रोत : पुलिस विभाग
विज्ञापन
फतेहाबाद। सीआईए रतिया और एंटी व्हीकल थेफ्ट (एवीटी) स्टाफ फतेहाबाद ने मंगलवार रात भूना के चंदन नगर निवासी सन्नी उर्फ सोनू और भूना के मॉडल टाउन निवासी मनोज उर्फ सोहन को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की सात मोटरसाइकिलें बरामद की गई हैं।
विज्ञापन


सीआईए रतिया प्रभारी उपनिरीक्षक वेदपाल ने जानकारी दी कि यह कार्रवाई आईसीजेएस पोर्टल पर अपराध रिकॉर्ड सर्च कर और गुप्त सूचना के आधार पर की गई। आरोपी मनोज पर 19 और सन्नी के खिलाफ 17 मामले दर्ज हैं। दोनों के विरुद्ध चोरी, चोरी की संपत्ति रखने और सेंधमारी के आरोप में हिसार, जींद और फतेहाबाद जिले के अलग-अलग थानों में केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें