फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: चिराग योजना वापस ले सरकार, बाहरी बस्तियों में स्कूल खोलना सुनिश्चित हो

Wed, 23 Jul 2025 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
खंड ​शिक्षा अ​धिकारी के नाम ज्ञापन देते हुए प्रदर्शनकारी ​शिक्षक। संवाद
विज्ञापन
टोहाना। शिक्षा विभाग तालमेल कमेटी के आह्वान पर बुधवार को उप प्रधान राजेंद्र कुमार व पेंशन बचाओ संघर्ष समिति के सचिव ओमप्रकाश लांग्यान की अध्यक्षता में प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


इस प्रदर्शन के दौरान चिराग योजना वापस लेने, सामाजिक सुरक्षा पुरानी पेंशन का लाभ देने, सार्वजनिक शिक्षा का विस्तार करने,एसएमसी/ स्कूल मर्ज करने पर रोक लगाने, जिला व खंड मुख्यालयों की बाहरी बस्तियों में नए विद्यालय खोलना सुनिश्चित करवाने के लिए, कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने, रिक्त पदों पर स्थायी भर्तियां करने की मांगों को लेकर ज्ञापन दिया गया।

अध्यापक संघ से कृष्ण नैन ने बताया कि भाजपा सरकार शिक्षा नीति 2020 के माध्यम से एसएमसी व स्कूलों को कम छात्र संख्या या कम दूरी के नाम पर पैसे बचाने की आड़ में बंद करने पर तुली हैं। सरकार स्वयं ही बच्चों को स्कूल छोड़ने, प्राइवेट में जाने, ड्राॅप आउट होने को मजबूर करती हैं, फिर स्वयं ही इसका ठीकरा शिक्षकों के सिर फोड़कर अभिभावकों में बदनाम करती हैं। पूनम कुमारी, मदन मिड डे मील, कृष्ण प्रधान और सचिव तरसेम सिंह ने मांग करते हुए कहा कि जेबीटी व टीजीटी की सेवा नियमावली 2012 में वांछित संशोधन करके सभी को एसीपी (सुनिश्चित कॅरिअर प्रगति) दी जाए। इस मौके पर संजय, नरेन्द्र समोता, नरेंद्र कुमार, रामदास, नवीन भाटिया, अनिता,गीता, अर्चना, देवेंद्र आदि सहित सैकड़ों कर्मचारी शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें