फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बंदूक दिखा 20 हजार रुपये लूटने मामले में दो आरोपी गिरफ्तार

Sat, 02 Nov 2024 12:15 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। शहर के पुराने बाजार में दो बदमाशों ने बंदूक की नोक पर 27 अक्तूबर को दिन-दहाड़े लूटपाट करने के मामले में पुलिस ने सीसीटीवी के आधार पर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पूछताछ में दोनों बदमाशों ने लूट की वारदात को कबूल की।
विज्ञापन

पूछताछ में पता चला कि दोनों बदमाश नशे के आदी हैं। दोनों बदमाशों की पहचान बैजलपुर निवासी विकास व चिरंजीलाल वार्ड 7 भूना निवासी के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपियों को कोर्ट में पेश किया। यहां से न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया। पुलिस को दी शिकायत में छाबड़ा फोटोस्टेट के मालिक दिनेश छाबड़ा ने पुलिस को दी शिकायत में बताया था कि 27 अक्तूबर की सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह दुकान के बाहर बैठा था। इसी दौरान बाइक पर सवार होकर आए दो युवक उसकी दुकान में घुस गए। जिनमें से एक युवक ने उसे पर बंदूक तान दी और उसके साथी ने काउंटर के दराज से 20 हजार पर निकाल लिए।
इसके बाद आरोपी बाइक पर सवार होकर राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक वाली गली से होकर भाग गए। इस मामले में पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की पहचान कर दो दिन के अंदर है बस स्टैंड से धर दबोचा। इंस्पेक्टर प्रदीप कुमार श्योराण ने बताया कि बदमाशों की सीसीटीवी फुटेज में पहचान होने के बाद गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें