फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवक पर जानलेवा हमला करने के मामले में 2 आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Feb 2026 01:32 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। थाना शहर पुलिस ने पपीहा पार्क के पास एक छात्र का रास्ता रोककर उस पर रॉड, पाइप और डंडों से जानलेवा हमला करने तथा जातिसूचक शब्द कहने के मामले में दो मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की पहचान लवली उर्फ सोढी निवासी शक्ति नगर तथा लवली निवासी इन्द्रापुरा मोहल्ला के रूप में हुई है।
विज्ञापन

डीएसपी नर सिंह ने बताया कि पीड़ित युवक चाहत निवासी गुरुनानक पुरा मोहल्ला ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी कि 22 जनवरी को आरोपियों ने उसे फोन कर बहाने से पपीहा पार्क बुलाया। जब वह अपनी मोटरसाइकिल पर वहां पहुंचा तो आरोपियों ने उसका रास्ता रोक लिया और उसके साथ मारपीट की। इस दौरान आरोपियों ने जातिसूचक गालियां दीं और जान से मारने की धमकी देते हुए मौके से फरार हो गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने थाना शहर फतेहाबाद में बीएनएस और एससी/एसटी एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें