फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रंगदारी मांगने पर दो आरोपी गिरफ्तार

Mon, 01 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
टोहाना। सीआईए पुलिस टीम ने रंगदारी मांगने के प्रकरण में रविवार को दो आरोपियों गांव कन्हड़ी निवासी साहिल व जींद जिले के जुलाना निवासी मोहित को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी साहिल से मोबाइल फोन और 5 कारतूस बरामद किए हैं।
विज्ञापन

जांच अधिकारी अशोक कुमार ने बताया कि थाना शहर में रंगदारी मांगने की शिकायत प्राप्त हुई थी। शिकायत के अनुसार 22 नवंबर की रात लगभग 08:15 बजे लवली सपड़ा, परमजीत सिंह और राहुल छाबड़ा को व्हाट्स एप नंबरों पर अंजान शख्स की कॉल आई। कॉल करने वाले ने उनसे 50 लाख रुपये की रंगदारी मांगी। मांगी गई रकम न देने पर जान से मारने की धमकी दी थी।
सीआईए टीम ने तकनीकी जांच, कॉल डिटेल्स और सर्विलांस के आधार पर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर अदालत में पेश किया। आरोपी मोहित को न्यायालय ने 2 दिन के रिमांड पर भेजा दिया। वहीं दूसरे आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें