फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: शराब ठेके पर सेल्समैन को बुरी तरह पीटा, वारदात कैमरे में कैद

Mon, 01 Dec 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के पुराना बस स्टैंड पर शराब ठेके पर सेल्जमैन को पीटते हुए युवक
विज्ञापन
फतेहाबाद। शहर के पुराना बस स्टैंड के पास स्थित शराब ठेके पर सोमवार देर शाम को युवकों ने सेल्समैन सुंदर को बुरी तरह से पीट दिया। गंभीर रूप से घायल सेल्समैन को नागरिक अस्पताल में दाखिल करवाया गया है। सेल्समैन को पीटने की वारदात कैमरे में कैद हो गई है।
विज्ञापन

मामले के मुताबिक शराब ठेके पर कुछ युवक आए थे और सेल्समैन से फोन पर किसी से बात करवाने लगे। सेल्समैन ने ये कहा कि आवाज नहीं आ रही और नया फोन ले ले। युवक इस बात पर तैश में आ गए और गेट खोलकर अंदर आकर मारपीट शुरू कर दी।
युवकों ने डंडों के साथ सेल्समैन को पीटा और फिर मौके से भाग गए। वहीं मौके पर मौजूद लोगों ने पुलिस को इस बारे में सूचना दी। फिलहाल पुलिस सीसीटीवी फुटेज आधार पर हमलावर युवकों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें