फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली निगम टीम पर हमला करने के दो आरोपी गिरफ्तार

Sun, 01 Mar 2026 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। गांव कुम्हारिया में बिजली निगम की टीम पर हमले के मामले में सदर थाना पुलिस ने दो आरोपियों विक्रम और आजाद कुमार को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने दोनों को बाद में जमानत पर रिहा कर दिया।
विज्ञापन


थाना सदर प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि दक्षिण हरियाणा बिजली वितरण निगम, बड़ोपल के अधीन कार्यरत टीम 17 फरवरी की सुबह गांव कुम्हारिया में बिजली चोरी की जांच के लिए पहुंची थी। करीब 7:45 बजे एक ढाणी में जांच के दौरान दो स्थानों पर सीधी बिजली सप्लाई चलती मिली। टीम ने वीडियो रिकॉर्डिंग शुरू की तो वहां मौजूद विक्रम, आजाद कुमार और अन्य लोगों ने विरोध करते हुए हमला कर दिया।

आरोप है कि कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई और मोबाइल फोन छीनकर वीडियो डिलीट कर दी गई। आरोप है कि सरकारी वाहन की चाबी निकाल ली गई, कर्मचारियों के मोबाइल फोन तोड़ दिए और जरूरी दस्तावेज फाड़ दिए गए। शिकायत दर्ज कराने पर जान से मारने की धमकी देने का भी आरोप है। बिजली निगम के जेई रतन सिंह की शिकायत पर सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें