फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब तक पोल ही गाड़े, लाइन बिछी न ट्रांसफार्मर लगे, किसान नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रशासन ने निगम को निर्देश दिए थे कि 15 जून तक पोल लगाकर बिजली की लाइन बिछा दी जाए। 31 जुलाई तक बिजली कनेक्शन जारी हो जाने चाहिए। हालांकि निगम ने काम शुरू कर दिया लेकिन अभी तक पोल ही खड़े किए जा रहे हैं। तारें बिछाने व ट्रांसफार्मर लगाने का काम बाकी है। खेतों में धान लग चुका है। ऐसे में कठिनाई ये है कि खड़ी फसलों के बीच से तारें कैसे खींची जाएं। किसानों की नाराजगी ये है कि जब तक कनेक्शन मिलेंगे, तब तक धान का सीजन बीत जाएगा। आरोप है कि निगम जानबूझ कर कनेक्शन की प्रक्रिया को लंबा खींच रहा है। इसलिए वे अब हिसार जाकर चीफ इंजीनियर कार्यालय के सामने धरना देंगे।
विज्ञापन

जिले में लगभग 2100 किसान हैं जिन्होंने नए ट्यूबवेल कनेक्शन के लिए काफी समय पहले आवेदन किया था। बाकायदा वे कनेक्शन के लिए निर्धारित फीस भी भर चुके हैं मगर कनेक्शन जारी नहीं किए जा रहे। इसलिए पिछले महीने उन्होंने रतिया में धरना शुरू किया था। इसके बाद हिसार जाकर निगम के चीफ इंजीनियर से भी मिले।
आखिरकार 31 मई को एडीसी डॉ. मुनीष नागपाल ने रतिया रेस्ट हाउस में ट्यूबवेल कनेक्शन बारे अधिकारियों व किसान प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। एडीसी ने बिजली विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 15 जून तक बिजली लाइन व खंभे लगाने का काम पूरा करें। 31 जुलाई तक ट्यूबवेल कनेक्शन व सभी तरह से कार्य पूरे होने चाहिए। बैठक में एसडीएम भारत भूषण कौशिक, एसई एसएस सांगवान, डीएसपी सुभाष चंद्र, डीएचबीवीएन एक्सइएन एमएल सुखीजा, एसडीओ आनंद प्रकाश, एसडीओ वरुण मेहता, उमेद सिंह, गुलशन जेई आदि शामिल हुए थे।
विज्ञापन

यह बात प्रशासन भी जानता है कि 15 जून के बाद खेतों में धान लग जाता है। धान की खड़ी फसल के बीच से बिजली तारें लगाना व ट्रांसफार्मर खड़े करना बहुत कठिन है। इससे फसल खराब होती है। प्रशासन ने यह काम 15 जून तक पूरा करने का वादा किया था। मगर अभी तक सिर्फ पोल ही लगाए जा रहे हैं। यूं तो इसी सीजन में कनेक्शन मिलने मुश्किल है। हम बीस दिन बाद दोबारा धरना शुरू करने जा रहे हैं। -अमन रतिया, किसान नेता।
किसानों को ट्यूबवेल कनेक्शन देने की प्रक्रिया पर काम चल रहा है। बीच में आंधी व बारिश आने के कारण दिक्कत भी आई है। इसके बावजूद काम तेजी से चल रहा है। निगम अपने वादे अनुसार निर्धारित समय अवधि तक तमाम कार्य पूरे कर कनेक्शन जारी कर देगा। किसानों को किसी तरह की असुविधा नहीं होने दी जाएगी। -एमएल सुखीजा, एक्सईएन, बिजली निगम।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें