फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बिजली कटों से परेशान होकर ग्रामीणों ने की नारेबाजी

Sun, 15 Jun 2025 11:20 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फोटो गांव जमालपुर में बिजली समस्या को लेकर नारेबाजी करते ग्रामीण
विज्ञापन
टोहाना। बिजली कटों से परेशान गांव जमालपुर शेखां के ग्रामीणों ने बिजलीघर में एकत्रित होकर प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की है। ग्रामीणों का कहना है कि पिछले करीब 7 घंटे से बिजली की समस्या बनी हुई है।
विज्ञापन

अनावश्यक बिजली कटों से वे पूरी तरह से परेशान हो चुके हैं। इस प्रदर्शन में गांव के सरपंच प्रतिनिधि कृष्ण सैनी भी पहुंचे तथा विभाग पर सुनवाई न करने की बात कही है। सुरेश कुमार, कृष्ण सैनी, राजेश, गेजू ने बताया कि गांव में बिजली समस्या के कारण लोगों के घरों में पानी भी नहीं भर पा रहे है। गांव जमालपुर से खनौरा और जमालपुर को बिजली सप्लाई की जाती है। सुबह से ग्रामीणों की कोई सुनवाई नहीं हो रही है।
तीन महीने से खराब ट्रांसफार्मर नहीं कर रहे ठीक

शहर के कृष्णा कॉलोनी इलाके के लोगों का कहना है कि तीन महीने पहले ट्रांसफार्मर खराब हो गया था। उसके बाद कोई इसे ठीक करने के लिए नहीं आ रहा। पूरी कॉलोनी का लोड दो ट्रांसफार्मर पर होने के चलते बिजली के कट लग रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें