फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तिरंगा यात्रा निकाल वीरों के शौर्य को सलाम

Sat, 17 May 2025 11:50 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में भाजपा की तरफ से आयोजित तिरंगा यात्रा जवाहर चौक से निकलती हुईस्त्रोत भाजपा कार्
विज्ञापन
फतेहाबाद। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य को सलाम के लिए शनिवार को शहर में भारतीय जनता पार्टी ने जनसंगठनों के साथ मिलकर तिरंगा यात्रा निकाली। यात्रा जवाहर चौक से शुरू कर लाल बत्ती चौक तक निकाली गई।
विज्ञापन

भारत की सेना के सम्मान में आयोजित इस तिरंगा यात्रा में भारी संख्या में लोगों पूरे जोश के साथ भाग लिया। लोगों ने अपने हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा निकाली। जिलाध्यक्ष प्रवीण जोड़ा के नेतृत्व में राज्यसभा सदस्य सुभाष बराला, पूर्व विधायक दूड़ाराम, जिला प्रभारी सुरेन्द्र आर्य, चेयरमैन भारत भूषण मिढा, स. रविन्द्र बलियाला, वेद फुलां ने शिरकत की तथा जिलावासियों को संबोधित किया।
तिरंगा यात्रा में स्वामी विज्ञान प्रेमानंद, पूर्व जिलाध्यक्ष बलदेव ग्रोहा, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य राजपाल बैनीवाल, वेद जांगड़ा, जिला महामंत्री अशोक जाखड़ सहित जिले प्रदेश-जिला पदाधिकारी व मंडल अध्यक्ष मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें