फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पुलिस लाइन में आज देंगे वीर शहीदों को श्रद्धांजलि

विज्ञापन
कार्यक्रम के लिए फुल ड्रेस रिहर्सल करते पुलिसकर्मी। स्रोत : पुलिस - फोटो : chineni news
विज्ञापन

विज्ञापन
हिसार। 21 अक्तूबर को मनाए जाने वाले पुलिस शहीदी दिवस के अवसर पर रविवार को जिला पुलिस लाइन में शहीदी दिवस परेड की फुल ड्रेस आयोजित की गई। इस दौरान पुलिस उप अधीक्षक किशोरी लाल ने पुलिस शहीद स्मारक पर पुष्प अर्पित कर वीर शहीदों को नमन किया और परेड का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि पुलिस शहीदी दिवस 21 अक्तूबर को सुबह 7:30 बजे पुलिस लाइन हिसार में शहीद स्मारक परिसर में आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर पुलिस विभाग के अधिकारी, कर्मचारी, रिटायर्ड पुलिसकर्मी तथा शहीद जवानों के परिजन शामिल होंगे। समारोह में शहीदों के सम्मान में शोक शस्त्र किया जाएगा। दो मिनट का मौन रखकर वीर शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित की जाएगी और उनके नामों का वाचन कर उनके सर्वोच्च बलिदान को नमन किया जाएगा। साथ ही शहीद पुलिस कर्मियों के परिजनों को भी सम्मानित किया जाएगा।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें