फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के वीर-शहीदों को श्रद्धांजलि, परिवारों को किया सम्मानित

विज्ञापन
फतेहाबाद के पुलिस लाइन में पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि देते हुए पुलिस अधीक्षक सिद्
विज्ञापन
फतेहाबाद। पुलिस लाइन में मंगलवार को पुलिस स्मृति दिवस के अवसर पर श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने की। इस अवसर पर एसपी जैन ने जिले के वीर शहीदों को स्मरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने 25 जुलाई 1991 को सिरसा में उग्रवादियों से मुठभेड़ के दौरान शहीद हुए सिपाही महेंद्र सिंह और 22 अप्रैल 2008 को अपराधियों से मुकाबला करते हुए शहीद हुए मुख्य सिपाही साजंट को श्रद्धांजलि दी और उनके परिजनों को मंच पर सम्मानित किया। जिले भर से कई पुलिस अधिकारी एवं जवान शामिल हुए।
इस दौरान एसपी जैन ने पुलिस की बहादुरी के उदाहरणों का भी उल्लेख किया। उन्होंने बताया कि टोहाना में पानी में डूबी बस से लोगों को सुरक्षित बाहर निकालना, रतिया में नहर में गिरी कार से चालक को बचाना और बडोपल हाईवे पर घायल अवस्था में भी अपराधियों से लोहा लिया। इन सभी घटनाओं ने यह साबित किया है कि पुलिस हर चुनौती का डटकर सामना करती है।
विज्ञापन

इस मौके पर डीएसपी मुख्यालय एवं क्राइम कुलवंत सिंह, डीएसपी फतेहाबाद जगदीश कुमार, थाना शहर प्रभारी निरीक्षक सुरेंद्रा, सदर थाना प्रभारी कुलदीप सिंह, रतिया थाना प्रभारी रणजीत सिंह, सहित जिले के अनेक वरिष्ठ अधिकारी, थाना प्रभारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे। सभी ने शहीदों को पुष्पांजलि अर्पित कर उनके पदचिह्नों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें