भट्टूकलां शहीद नरेंद्र सिंह जाखड़ स्मारक पर हवन यज्ञ करते पूर्व सैनिक संगठन सदस्य। स्रोत : संवा
भट्टू कलां। कारगिल विजय दिवस पर पूर्व सेनानियों ने भट्टू मंडी स्थित शहीद नरेंद्र स्मारक पर हवन कर कारगिल शहीदों को याद किया। सभी उपस्थित जन ने शहीदों के परिवारों की कुशलता के लिए प्रार्थना की। शहीद नरेंद्र की माता रेशमा व भाई रविंद्र जाखड़ व उनका परिवार हवन में शामिल हुआ।
इसके बाद पूर्व सैनिक संगठन सदस्य व अन्य गांव मेहूवाला में पहुंचें। जहां उन्होंने शहीद खेत्रपाल व शहीद नरेंद्र के स्मारक पर श्रद्धासुमन अर्पित किए। वे गांव ढ़ाबी कलां में शहीद भीम सिंह के स्मारक पर भी पहुंचे और श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस अवसर पर शहीद भीम सिंह का परिवार भी शामिल हुआ।
कार्यक्रम में सेनानी कैप्टन राकेश कुमार ढाका, कैप्टन फूलसिंह, कैप्टन सतबीर पोटलिया, रमन राणा, कृष्ण कुमार, रामनिवास, हवलदार शमशेर सिंह, सुमेर सिंह, कानसिंह साई, धर्मपाल माचरा, राम कुमार, अनूप सिंह जाखड़, पृथ्वी सिंह, चतर सिंह, सेनानी महावीर, मेजर कृष्ण सिंह, शास्त्री हीरालाल मौजूद रहे।