फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले के नवपदोन्नत 40 प्राचार्यों का प्रशिक्षण संपन्न, प्रबंधन के सिखाए गए गुर

Sun, 20 Jul 2025 11:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद के डाईट मताना में आयोजित प्रशिक्षण शिविर में नवपदोन्नत प्रधानाचार्यों को प्रोत्साहित क
विज्ञापन
फतेहाबाद। नवपदोन्नत 40 प्रधानाचार्यों के लिए डाइट (जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान) में आयोजित 12 दिवसीय प्रशिक्षण शिविर रविवार को संपन्न हो गया। समापन समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर जिला शिक्षा अधिकारी एवं डाइट प्राचार्य संगीता बिश्नोई ने भाग लिया।
विज्ञापन

उन्होंने सभी प्रतिभागियों को प्रमाणपत्र प्रदान किए और उन्हें विद्यालय संचालन में नियमबद्धता व नेतृत्व के प्रति सजग रहने की प्रेरणा दी। डाइट के उपप्राचार्य शेर सिंह ने सभी का स्वागत किया। प्रशिक्षण विंग प्रभारी राकेश कुमार ने ट्रेनिंग की रिपोर्ट प्रस्तुत की और बताया कि प्रशिक्षण में विद्यालय नेतृत्व, किशोरों का मानसिक स्वास्थ्य, यूडाइस और स्वॉट विश्लेषण, हरियाणा सिविल सेवा नियम, समावेशी शिक्षा, एआई, कार्य-जीवन संतुलन व योग, एसएमसी, पॉक्सो, आपदा प्रबंधन तथा टीडीएस नियम जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर गहन चर्चा की गई है।
विभिन्न विशेषज्ञों द्वारा संचालित इन सत्रों से प्रतिभागियों को व्यावहारिक और प्रशासनिक ज्ञान प्राप्त हुआ। फीडबैक सत्र में सभी प्रधानाचार्यों ने प्रशिक्षण की प्रशंसा करते हुए इसे अत्यंत उपयोगी, प्रेरणादायक व ज्ञानवर्धक बताया। प्रधानाचार्यों ने इस प्रशिक्षण में सीखी गई सभी बातों को अपने जीवन व स्कूल में लागू करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन

-
6 माह पहले भी जारी हुआ था शेड्यूल
जिला शिक्षण एवं प्रशिक्षण संस्थान (डाइट) मताना में राजकीय स्कूलों के नव पदोन्नत प्राचार्यों के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम को लेकर करीब 6 माह पहले भी शेड्यूल जारी हुआ था। लेकिन बाद में इसे रद्द कर दिया गया था।
-
प्रधानाचार्यों के लिए विद्यालय प्रशासन में गुणात्मक सुधार की दिशा में एक मजबूत कदम है और भविष्य में भी ऐसे प्रशिक्षणों की अपेक्षा है। प्रशिक्षक प्रशिक्षण विंग के आशीष कुमार व महेंद्र कुमार का विशेष सहयोग रहा है।
विज्ञापन

- संगीता बिश्नोई, जिला शिक्षा अधिकारी, फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें