फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फतेहाबाद में दर्दनाक हादसा: स्कूटी को ट्रक चालक ने मारी टक्कर, भाभी की मौत और ननद घायल

Sat, 20 Jan 2024 12:08 PM IST
नवीन दलाल संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद (हरियाणा)

सार

ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि गांव कन्हड़ी की रहने वाली रितु अपनी ननद कर्मजीत के साथ स्कूटी पर टोहाना जा रही थी। नरवाना रोड पर रेत से भरा ट्रक लेकर आ रहे चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। वे स्कूटी से नीचे गिरी तो ऋतु ट्रक के टायर के नीचे आ गई।
विज्ञापन
मौके की तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

फतेहाबाद के उपमंडल के गांव कन्हड़ी से स्कूटी पर टोहाना शहर आ रही दो महिलाओं को ट्रक चालक ने टक्कर मार दी। टक्कर लगने से स्कूटी सहित दोनों महिलाएं सड़क पर जा गिरी। इससे एक महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना पाकर पहुंची शहर थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए नागरिक अस्पताल भिजवाया। वहीं, मृतक महिला के परिजनों के बयान लिए। घटना को अंजाम देकर ट्रक चालक ट्रक को मौके पर ही छोड़कर फरार हो गया। बाद में पुलिस ने ट्रक को कब्जे में ले लिया।

विज्ञापन


ग्रामीण राजेश कुमार ने बताया कि गांव कन्हड़ी की रहने वाली रितु अपनी ननद कर्मजीत के साथ स्कूटी पर टोहाना जा रही थी। नरवाना रोड पर रेत से भरा ट्रक लेकर आ रहे चालक ने उनकी स्कूटी को टक्कर मार दी। वे स्कूटी से नीचे गिरी तो ऋतु ट्रक के टायर के नीचे आ गई। इससे रितु की मौत हो गई जबकि कर्मजीत को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। थाना प्रभारी शादीराम ने बताया कि मृतका के परिजनों के बयान पर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। आरोपी की तलाश की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें