फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: व्यापार मंडल का चुनाव आज, चार पदों के लिए होगा मतदान

Sat, 12 Sep 2026 11:15 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर की नई अनाज मंडी में व्यापार मंडल के चुनाव को लेकर चर्चा करते व्यापारी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। अनाज मंडी व्यापार मंडल के चुनाव के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। शनिवार को चुनाव प्रचार थम गया है। चार पदों के लिए दीप होटल में रविवार को सुबह 9 बजे से शाम 4 बजे तक मतदान होगा। उसी दिन मतगणना कर चुनाव परिणाम घोषित कर दिए जाएंगे।
विज्ञापन

इस बार व्यापार मंडल के चुनाव से पहले से प्रधान व वरिष्ठ उपप्रधान का पद सर्वसम्मति से चुन लिया गया था। इसमें प्रधान पद के लिए जगदीश भादू, रमेश कुमार और नरेश कुमार ने नामांकन दाखिल किया था। इसमें रमेश कुमार को सर्वसम्मति से व्यापार मंडल का प्रधान चुन लिया गया है।
इसी तरह वरिष्ठ उपप्रधान पद के लिए केवल सुरेश जिंदल ने नामांकन दाखिल किया था। किसी अन्य उम्मीदवार के मैदान में नहीं होने के कारण उन्हें भी सर्वसम्मति से वरिष्ठ उपप्रधान चुन लिया गया। चुनाव अधिकारी गोपाल राय चौधरी ने बताया कि मतदान के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी हो चुकी है।
विज्ञापन

-
इन उम्मीदवारों के बीच होंगे चुनाव
उपप्रधान, सचिव, सहसचिव और कोषाध्यक्ष पद के लिए चुनाव होगा। उपप्रधान पद के लिए कृष्ण कुमार और हरभजन कम्बोज, सचिव पद के लिए बागराम और ज्ञानचंद, सहसचिव पद के लिए राजेन्द्र कुमार और सुरजीत कुमार तथा कोषाध्यक्ष पद के लिए सुरेन्द्र कुमार और नवीन कुमार के बीच मुकाबला होगा। चुनाव में 283 व्यापारी अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। इनमें 268 पुरुष और 15 महिला मतदाता शामिल हैं। मतदान के लिए उम्मीदवारों ने चुनाव प्रचार प्रसार पूरा कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें