फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: अनाज मंडियों में ट्रैक्टर-ट्रॉली में लग रही झार

Tue, 28 Oct 2025 11:29 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद की पुरानी अनाज मंडी में खड़े ट्रक्टर ट्रॉली से अटी मंडी। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले की अनाज मंडियों में मार्किट कमेटी प्रशासन के कड़े निर्देशों के बावजूद खरीद व्यवस्था पूरी तरह से सुधार नहीं हो सका है। किसानों धान की फसल को सीधे ट्रैक्टर-ट्रॉली में ही झार लगवा रहे हैं। अनाज मंडी में जगह की कमी होने लगी है और उठान में देरी हो रही है। इससे जिले में की अनाज मंडियों में 14,80,250 क्विंटल धान का उठान बाकी है।
विज्ञापन

जिले में पिछले कई दिनों से परमल धान की आवक में तेजी थी। लेकिन परमल धान के साथ-साथ मंडियों में बासमती धान की आवक में तेजी आई है, जिससे मंडियों में जगह की किल्लत और बढ़ गई है। अनाज मंडियों में धान की फसल की झराई के दौरान निकलने वाले अवशेष को मंडी से उठाया नहीं जा रहा है। इससे सफाई व्यवस्था चरमरा गई है और धान की फसल के अवशेष के ढेर लगे हुए हैं, जो किसानों और आढ़तियों के लिए परेशानी का सबब बने हुए हैं।
-
खरीद और उठान की स्थिति :
जिले में अभी तक धान की कुल सरकारी खरीद 8,58,900 क्विंटल हुई है। इसमें बासमती धान की खरीद 1,72,550 क्विंटल दर्ज की गई है। इसमें से उठान 7,14,000 क्विंटल धान का उठान हो चुका है, जो जिले में हुई कुल खरीद का 81 फीसदी है।
विज्ञापन

अनाज मंडियों में 14,80,250 क्विंटल धान का उठान बाकी है। उठान की यह धीमी गति ही मंडियों में भीड़भाड़ और अव्यवस्था का मुख्य कारण है। यदि खरीद एजेंसियों ने उठान कार्य में तेजी नहीं दिखाई, तो आने वाले दिनों में और अधिक फसल आने पर स्थिति खराब हो सकती है। किसानों और आढ़तियों ने प्रशासन से अपील की है कि वे जल्द से जल्द उठान सुनिश्चित करें और मंडियों में पर्याप्त व्यवस्था करवाएं ताकि उन्हें अपनी फसल बेचने में अनावश्यक परेशानी न हो।

:: अनाज मंडी में ट्रैक्टर ट्रॉलियों में लग रही झार से जगह की दिक्कत हो रही है। इसको लेकर किसानों व आढ़तियों को कई बार बताया गया है। किसानों से अपील है कि वह ट्रॉली को खाली करके तुरंत बाहर निकाल लें। ताकि खरीद व्यवस्था खराब ना हो।
विज्ञापन


-यशपाल मेहता, सचिव मार्केट कमेटी फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें