फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

250 से अधिक ट्रैक्टरों के साथ किसानों ने निकाला मार्च

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्र सरकार की ओर से लागू किए गए तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने की मांग को लेकर किसान संघर्ष समिति के आह्वान पर 250 से अधिक ट्रैक्टरों में सवार होकर 600 से ज्यादा किसानों ने रोष मार्च निकाला। किसानों के काफिले में ट्रैक्टरों के अलावा करीब 50 गाड़ियां व मोटरसाइकिल भी शामिल रहे। इन किसानों का ट्रैक्टर रोष मार्च सिरसा के भावदीन टोल से शुरू हुआ जो फतेहाबाद शहर से होता हुआ हाईवे के रास्ते हिसार जिले के चिकनवास टोल तक पहुंचा। इस रोष प्रदर्शन में युवा किसानों की अधिक भागीदारी रही। किसान संघर्ष समिति के प्रदेश संयोजक मनदीप नथवान ने बताया कि जब तक केंद्र सरकार इन कृषि कानूनों को वापस नहीं लेगी, तब तक उनका संघर्ष जारी रहेगा। अलग अलग तरीकों से उनका संगठन केंद्र सरकार के खिलाफ रोष जताता रहेगा।
विज्ञापन

वहीं, शनिवार को किसान सभा और खेत मजदूर यूनियन से जुड़े किसानों की ओर से जिले में ट्रैक्टर व अन्य वाहनों के जरिये रोष मार्च निकाला जाएगा। जिला पार्षद रामचंद सहनाल ने बताया कि मार्च में युवाओं से लेकर बुजुर्ग किसान तक शामिल होंगे और तीनों कृषि कानूनों को वापस लेने की मांग को बुलंद किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 18 जनवरी को महिला किसान दिवस मनाया जाएगा, जिसमें जिले भर से किसान परिवारों की महिलाएं शामिल होंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें