फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: बाइक के साथ भाखड़ा नहर में गिरने से ट्रैक्टर एजेंसी कर्मचारी की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जाखल। टोहाना से गांव साधनवास की तरफ लौट रहे ट्रैक्टर एजेंसी कर्मचारी की बाइक सहित भाखड़ा नहर में गिरने से मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने लोगों की मदद से शव को नहर से बाहर निकाल कर पोस्टमार्टम के लिए टोहाना के नागरिक अस्पताल में भेज दिया।
विज्ञापन

मृतक के बेटे के बयानों के आधार पर पुलिस ने इस मामले में इत्तफाकिया कार्रवाई की है। गांव साधनवास निवासी धनप्रीत ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि उसके पिता प्यारा सिंह टोहाना में ट्रैक्टर एजेंसी में कार्य करते थे।बुधवार रात को वह अपना कार्य निपटाकर एजेंसी से घर आने के लिए निकले थे। देर रात तक घर नहीं लौटने पर परिजनों ने एजेंसी में फोन कर पूछा तो मालूम हुआ कि प्यारा सिंह को एजेंसी से गए काफी देर हो चुकी है।
इस पर परिजनों ने गांव से टोहाना जाने वाले रास्ते पर तलाश शुरू की। इस दौरान उन्होंने गांव साधनवास पुल के पास भाखड़ा नहर में बैग के साथ व्यक्ति को तैरते देखा। पारिवारिक सदस्यों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंचीं पुलिस ने पारिवारिक सदस्यों के साथ प्यारा सिंह को बाहर निकाला, लेकिन तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। मृतक प्यारा सिंह दो लड़कों के पिता थे, जो अपनी पत्नी और बच्चों के साथ अपने ससुराल गांव साधनवास में रहते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें