फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: आरोही मॉडल स्कूलों में प्रवेश के लिए आवेदन का कल अंतिम दिन

Fri, 13 Mar 2026 11:01 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में आरोही मॉडल स्कूल
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले के आरोही स्कूलों में नए सत्र में प्रवेश के लिए विद्यार्थियों को प्रवेश परीक्षा देनी होगी। शिक्षा विभाग ने इसके लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे हैं। आवेदन करने का रविवार को आखिरी दिन है। विभाग की तरफ से संबंधित स्कूलों में ही आवेदन लिए जा रहे हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की शिक्षा विभाग 22 मार्च को परीक्षा लेगा। परीक्षा दो चरणों में होगी।
विज्ञापन


विभाग के अधिकारियों के अनुसार सुबह के सत्र यानी कक्षा 6, 7 और 8 के विद्यार्थियों की सुबह 10 से 12 और कक्षा 9 और 11वीं के विद्यार्थियों की दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक परीक्षा होगी।

-

जिले में ये हैं आरोही मॉडल स्कूल

राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल बनगांव

राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल सरवरपुर

राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल डूल्ट

राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल कंहड़ी

राजकीय आरोही मॉडल सीनियर सेकेंडरी स्कूल जल्लोपुर

-

80 सीटों के लिए होगी परीक्षा

शिक्षा विभाग के अधिकारियों के अनुसार कक्षा छठी में 80 सीटों के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। इन सीटों पर दाखिले के लिए ही परीक्षा होगी। इसके अलावा कक्षा 7, 8, 9 और 11वीं में खाली सीटों के लिए परीक्षा होगी। इन कक्षाओं में अगर कोई विद्यार्थी छोड़ गया है तो उस सीट के लिए विभाग परीक्षा लेगा। विभाग की तरफ से परीक्षा को लेकर सिलेबस भी तय किया हुआ है।
विज्ञापन


-

आरोही मॉडल स्कूलों में कक्षा छठी में सभी और अन्य कक्षाओं में खाली हुई सीटों के लिए विद्यार्थियों से आवेदन मांगे गए हैं। आवेदन करने वाले विद्यार्थियों की 22 मार्च को परीक्षा ली जाएगी। ये परीक्षा संबंधित स्कूल में ही होगी। इसके लिए इंचार्ज विभाग की तरफ से नियुक्त किए जा चुके हैं।
विज्ञापन


- रमेश कुमार, जिला गणित विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें