फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नगर परिषद टोहाना ने नहर पुल से हटाया अतिक्रमण

Mon, 20 Jan 2025 11:26 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
रेलवे रोड ​से अतिक्रमण को हटाते नगर परिषद कर्मचारी।
विज्ञापन
टोहाना। नगर परिषद ने सोमवार को शहर के रेलवे रोड स्थित नहरों के पास अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। इस दौरान रेहड़ी संचालकों का सामान जब्त किया गया। इससे पहले नगर परिषद द्वारा कई बार लोगाें को अतिक्रमण न करने बारे जागरूक किया गया लेकिन जब रेहड़ी चालक नहीं माने तो यह कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

शहर के रेलवे रोड स्थित कल्पना चावला पार्क के पास रेहड़ी चालक व सब्जी विक्रेता नहर पुल पर बैठ जाते है जिससे रास्ता बंद हो जाता है। आमजन को वाहन से निकलना तो दूर पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है। सब्जी विक्रेता वहां पर इस तरह से बैठते हैं कि आमजन की समस्या बढ़ जाती है। रेहड़ी मार्केट होने के बावजूद ये लोग नहर के पुल पर अतिक्रमण करते हैं।
ये सब्जी विक्रेता नहर के पास एरिया में गंदगी को फेंक देते हैं। नगर परिषद के सेनेटरी इंस्पेक्टर अजायब सिंह, रवि कुमार, दारोगा के नेतृत्व में टीम ने दोपहर बाद अतिक्रमण को हटाने का अभियान चलाया। लोगों ने नगर परिषद से रोजाना इस तरह की कार्रवाई करने की मांग की है ताकि इस अतिक्रमण को पूरी तरह से रोका जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें