फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महाविद्यालयों में दाखिले के लिए आज आखिरी दिन, अब तक 6000 आवेदन

Sat, 30 May 2026 11:21 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
शहर के ​रतिया रोड पर ​स्थित एमएम कॉलेज।
विज्ञापन
फतेहाबाद। महाविद्यालयों में दाखिले लेने के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया का रविवार को आखिरी दिन है। इसके बाद महाविद्यालयों में दाखिला लेने वाले विद्यार्थियों का ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन नहीं होगा। रजिस्ट्रेशन नहीं होने से दाखिला नहीं हो पाएगा।
विज्ञापन

जिले के 10 महाविद्यालयों में स्नातक कक्षाओं में दाखिले की प्रक्रिया चल रही है। जिले के महाविद्यालय में दाखिला अब तक करीब 6 हजार विद्यार्थियों ने अपना रजिस्ट्रेशन करवा लिया है।
रजिस्ट्रेशन की प्रकिया बंद होने के बाद दस्तावेजों की जांच की जाएगी। जिसके बाद 11 जून को मेरिट के हिसाब से पहली सूची जारी होगी। इस दौरान जिस भी विद्यार्थी का नाम सूची में आएगा उसे तीन दिन का समय दिया जाएगा ताकि वह उस महाविद्यालय में जाकर अपना दाखिला करवा सके। इसके बाद दूसरी मेरिट सूची जारी की जाएगी।
विज्ञापन

ये रहेगा दाखिले लेने का शेड्यूल

आवेदन तारीख 31 मई
पहली मेरिट सूची जारी 11 जून

दाखिले - 15 जून
दूसरी मेरिट सूची जारी - 17 जून
फीस जमाकर दाखिले - 18 से 22 जून

जिले के इन महाविद्यालय में है इतनी सीटें
डिफेंस डिग्री कॉलेज टोहाना - 560

राजकीय महाविद्यालय भट्टूकलां - 440

राजकीय महाविद्यालय भूना - 495
राजकीय महाविद्यालय जिला मुख्यालय - 320
राजकीय महाविद्यालय रतिया - 420
राजकीय महिला महाविद्यालय भोडिया खेड़ा - 820
एमएम कॉलेज फतेहाबाद - 1385
राजकीय महाविद्यालय टोहाना - 1030
राजकीय कन्या महाविद्यालय रतिया - 400
-
ये चाहिए दस्तावेज

विद्यार्थी महाविद्यालय में अपने दस्तावेजों के साथ निशुल्क रजिस्ट्रेशन करवा सकते हैं। दाखिला के लिए जरूरी दस्तावेज फैमिली आईडी, आधार, 10वीं व 12वीं मार्कशीट, हरियाणा डोमिसाइल, जाति प्रमाणपत्र, चरित्र प्रमाणपत्र, फोटो, बीसी वर्ग के लिए आय प्रमाणपत्र, मोबाइल फोन नंबर और ईमेल आईडी जरूरी हैं।

महाविद्यालयों में रजिस्ट्रेशन करवाने का रविवार को आखिरी दिन है। विद्यार्थी जिस भी महाविद्यालय में दाखिला लेना चाहते हैं उससे पहले वह रजिस्ट्रेशन जरूर करवा लें ताकि दाखिले को लेकर कोई भी विद्यार्थी वंचित न रह जाए।
विज्ञापन


- गुरचरण दास, प्रधानाचार्य, एमएम कॉलेज फतेहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें