फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुलासा : गाली देने पर दोस्त को बेरहमी से मार डाला

Fri, 05 May 2017 11:45 PM IST
ब्यूरो अमर उजाला फतेहाबाद
विज्ञापन
पत्रकारों से बात करते डीएसपी शमशेर दहिया । - फोटो : amarujala beuro
विज्ञापन
गांव जमालपुर निवासी सुनील की हत्या करने वाले सुखबीर और गुरलाल पहले सुनील के दोस्त थे।
विज्ञापन

लेकिन वारदात से एक रोज पहले सुनील का सुखबीर और गुरलाल को उसके घर के बाहर नशा करने से रोकना और इस दौरान सुनील द्वारा दोनों को गालियां देना ही हत्या की मुख्य वजह बना।
सुनील द्वारा उन दोनों को गालियां निकालना सुखबीर और गुरलाल को इतना नागवार गुजरा कि दोनों ने अन्य साथियों के साथ मिलकर बेरहमी से सुनील की हत्या कर उसका शव नहर में फेंक दिया। ये खुलासा टोहाना शुक्रवार को डीएसपी शमशेर सिंह दहिया ने शुक्रवार को सदर थाना परिसर में आयोजित एक प्रेसवार्ता में की। दहिया ने बताया कि हत्या के मुख्य आरोपी तथा सुनील को घर के सामने से उठाकर ले जाने वाले आरोपियों सहित दस में से 6 आरोपियों को काबू कर लिया है तथा अन्य की तलाश के लिए छापेमारी की जा रही है। छठे आरोपी को शुक्रवार सुबह ही पकड़ा गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए हत्या में प्रयोग की गई स्कूटी, लाठी, डंडे भी बरामद कर लिए हैं।
विज्ञापन


कैसे वारदात को दिया अंजाम
डीएसपी ने कहा कि 30 अप्रैल को मृतक सुनील का हरदीप व सुखबीर के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था। जिसके बाद 1 मई को सुखबीर ने गुरलाल के साथ मिलकर एक स्कूटी पर सुनील को घर के बाहर से उठा लिया तथा उसे किसी खाली जगह पर ले गए जहां पर कुलदीप, अवतार, अंकित, दीपू, बिंद्र, हरदीप, प्रदीप व अन्य शहरी व्यक्ति की मदद से उस पर लाठी-डंडो व चाकुओं से हमला कर सुनील को मार दिया। जिसके बाद उसे ट्यूबवेल पर फेेंक दिया गया। उसके बाद आरोपियों ने रात के समय मृतक सुनील को पीले रंग के कट्टे में डालकर दमकौरा निवासी दीपू की मदद से उसे कूदनी नहर में फेंक दिया। मामले में पुलिस ने सुखबीर, गुरलाल, बिंद्र, हरदीप, प्रदीप व अंकित को गिरफ्तार किया है। उन्होंने बताया कि मामले में चार आरोपी शव को नहर में फेंकने वाला दीपू, अवतार, कुलदीप व एक अन्य युवक फरार है जिसे शीघ्र काबू कर लिया जाएगा। डीएसपी ने बताया कि मृतक का परिवार काफी गरीब है और इसलिए पुलिस विभाग की ओर से डीसी कार्यालय को पत्र लिखकर मृतक के परिजनों की आर्थिक सहायता करने के लिए लिखा जाएगा।
विज्ञापन


मेरे बेटे को बेरहमी से मारा है साहब, इंसाफ करना
डीएसपी की कांफ्रेस के बाद परिजनों एवं गांव की दर्जन भर से अधिक महिला डीएसपी से मिलने के लिए सदर पहुंची। मृतक की मां बिमला परिसर में ही गश खाकर गिरकर गई। होश में आने उसने डीएसपी से कहा साहब मेरे बच्चे को बुरी तरह से मारा है मुझे इंसाफ जरूर दिलाना।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें