फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: जिले में गेहूं खरीद का टूटा तीन साल का रिकॉर्ड, इस बार 70,11,720 क्विंटल गेहूं की हुई खरीद

विज्ञापन
फतेहाबाद की नई अनाज मंडी में रखी गेहूं की ढेरियां और बोरियां।
विज्ञापन
फतेहाबाद। इस बार जिले में गेहूं खरीद का पिछले तीन साल का रिकॉर्ड टूट गया है। इस बार 70,11,720 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है, यह आंकड़ा पिछले तीन साल में अब तक सबसे अधिक है। हालांकि, साल 2020-21 में इससे भी ज्यादा गेहूं खरीदा गया था। अब गेहूं का उठान कार्य भी अंतिम चरण में चल रहा है। फिलहाल 97.84 प्रतिशत गेहूं की उठान हो गई है। सिर्फ 2.16 प्रतिशत गेहूं मंडियों व खरीद केंद्र पर बचा है।
विज्ञापन

गौरतलब है कि इस बार गेहूं खरीद का पहले 15 मई आखिरी दिन था। बाद में केंद्र सरकार से अनुमति लेने के बाद बुधवार तक एक सप्ताह की अवधि और बढ़ा दी गई थी। इस वर्ष मौसम रबी की फसल गेहूं के अनुकूल रहा है। इस कारण जिले में गेहूं के उत्पादन में बढ़ोतरी हुई है। जिले में अब तक 45769 किसान गेहूं की फसल बेच चुके हैं। इन किसानों को 1526 करोड़ 96 लाख रुपये का भुगतान किया जा चुका है। इस बार खरीदे गए 70,11,720 क्विंटल गेहूं में से 68,01,860 क्विंटल का उठान हो चुका है। सिर्फ 1,51,720 क्विंटल गेहूं की उठान बाकी है। खरीद एजेंसियों की ओर से आगामी तीन से चार दिनों में शेष बचे गेहूं की उठान करवा लेने का दावा किया गया है।
तीन सालों में यह रहा है गेहूं खरीद का आंकड़ा
साल 2023-24 : 61,46,560 क्विंटल
साल 2022-23 : 42,96,410 क्विंटल
साल 2021-22 : 69,64,610 क्विंटल
साल 2020-21 : 71,25,510 क्विंटल
कोट
जिले में पिछले दो-तीन सालों से इस बार ज्यादा गेहूं की खरीद हुई है। इस बार 70,11,720 क्विंटल गेहूं खरीदा गया है। इसमें से 68,01,860 क्विंटल का उठान हो चुका है। सिर्फ 1,51,720 क्विंटल गेहूं का उठान बाकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विनीत जैन, डीएफएससी, फतेहाबाद
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें