फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: पेयजल बिलों की रिकवरी के लिए 3 टीमें गठित, अवैध कनेक्शनों की भी होगी जांच

Fri, 06 Mar 2026 10:54 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
भूना। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग फतेहाबाद के जिला सलाहकार शर्मा चंद लाली बैठक में पानी के
विज्ञापन
भूना। शहर में पेयजल आपूर्ति व्यवस्था को बेहतर बनाने और पानी के बिलों की बकाया राशि की वसूली के लिए जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने तीन टीमों का गठन किया गया है। ये टीमें शहर के विभिन्न वार्डों और मोहल्लों में जाकर घर-घर संपर्क कर बकाया बिलों की वसूली और अवैध कनेक्शनों की जांच करेगी।
विज्ञापन




जिला सलाहकार जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग शर्मा चंद लाली ने बताया कि विभाग का मुख्य उद्देश्य उन उपभोक्ताओं से संपर्क करना है जिनके पानी के बिल लंबे समय से लंबित हैं। उन्होंने कहा कि गठित टीमों को निर्देश दिए गए हैं कि वे लोगों को जागरूक करते हुए बकाया राशि जमा करवाने के लिए प्रेरित करें। साथ ही शहर में बिना अनुमति लिए चल रहे अवैध पानी कनेक्शनों की भी जांच की जाएगी।



उन्होंने बताया कि जांच के दौरान यदि कोई व्यक्ति अवैध रूप से पानी का उपयोग करते हुए पाया गया तो उसके खिलाफ विभागीय नियमों के तहत कार्रवाई की जाएगी। शर्मा चंद्र लाली ने बताया कि पानी एक बहुमूल्य प्राकृतिक संसाधन है और इसका संरक्षण करना सभी की जिम्मेदारी है इसलिए आमजन को पानी की बर्बादी रोकने और वैध कनेक्शन के माध्यम से ही पेयजल सुविधा का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया जा रहा है।
विज्ञापन




उपमंडल अभियंता विकास पारीक ने कहा कि विभाग का उद्देश्य केवल राजस्व वसूली करना नहीं है, बल्कि शहरवासियों को जल संरक्षण के प्रति जागरूक करना भी है। उन्होंने लोगों से अपील की कि वे अपने पानी के बिल समय पर जमा करवाएं ताकि शहर में स्वच्छ और निर्बाध पेयजल आपूर्ति बनाए रखी जा सके।



उन्होंने यह भी कहा कि जिन उपभोक्ताओं के कनेक्शन अवैध हैं, वे जल्द से जल्द उन्हें नियमित करवा लें। यदि चेकिंग के दौरान अवैध कनेक्शन पाए जाते हैं तो संबंधित उपभोक्ता पर भारी जुर्माना लगाया जा सकता है। बैठक में खंड संयोजक राकेश कुमार, खंड संयोजक मोनिका रानी, सतीश कुमार, सोनू कुमार, परवीन कुमार, संदीप कुमार, दुष्यंत चोपड़ा सहित विभाग के कर्मचारी उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें