फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: महिला समेत तीन तस्कर 530 ग्राम हेरोइन के साथ दबोचे

विज्ञापन
फतेहाबाद में हेरोइन के साथ पकड़े गए आरोपी तस्कर स्त्रोत पुलिस विभाग - फोटो : टूंडला के देवी मंदिर में नृत्य करते श्रद्धालु युवतियां व बच्चे संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। हरियाणा स्टेट नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो की यूनिट ने भूना रोड पर जमींदारा होटल के पास से दो युवकों और एक महिला 530 ग्राम हेरोइन के साथ गिरफ्तार किया है। आरोपियों प्रदीप उर्फ प्रीत निवासी कराला, जिला मोहाली पंजाब, धर्मबीर उर्फ काला निवासी थरबा, सपना निवासी बादलगढ़ जिला फतेहाबाद के खिलाफ सदर थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
विज्ञापन


इंचार्ज उप निरीक्षक तरसेम सिंह ने बताया कि गश्त के दौरान एएसआई महेश कुमार और उनकी टीम को हेरोइन तस्करी की सूचना मिली। इस पर पुलिस टीम ने भूना रोड पर दबिश देकर आरोपियों को काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार तस्कर दो गाड़ियों में हेरोइन बेचने के लिए आए थे। पकड़ी गई आरोपी महिला प्रदीप की मित्र है जो कि साथ मिलकर नशे की तस्करी कर रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें