फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

28 किलो कचरा डोडा पोस्त समेत कार सवार तीन तस्कर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। हांसपुर पुलिस चौकी की टीम ने पंजाब सीमा पर नाकेबंदी के दौरान कार सवार तीन युवकों को 28 किलो कचरा डोडा पोस्त सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए युवक की पहचान गुरप्रीत सिंह उर्फ बिट्टू, हरपाल सिंह उर्फ पुन्नू व बलवंत सिंह निवासी झंडाकलां के रूप में हुई है। तीनों के खिलाफ थाना सदर फतेहाबाद में एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

थाना सदर फतेहाबाद प्रभारी यादविन्द्र ने बताया कि हांसपुर पुलिस चौकी की टीम पंजाब विधानसभा चुनावों में मतगणना के चलते चौकी के बाहर नाकेबंदी कर वाहनों की जांच कर रही थी। इसी दौरान गांव आलुपुर की तरफ से आ रही कार को पुलिस टीम ने जब रोकने की कोशिश की तो कार सवार युवक घबरा गए और गाड़ी छोड़कर भागने लगे। शक के आधार पर पुलिस ने इन तीनों युवकों को काबू कर पूछताछ की और तलाशी ली तो कार में रखे दो प्लास्टिक कट्टों में से 28 किलो कचरा डोडा पोस्त बरामद हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें