फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कीटनाशक की फैक्टरी से तीन सैंपल लिए

Wed, 15 Jul 2026 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड पर ​स्थित एक फैक्टरी में कार्रवाई करती कृ​षि विभाग की टीम। संवाद
विज्ञापन
फतेहाबाद। सिरसा रोड स्थित पेस्टीसाइड फैक्टरी में कृषि विभाग की टीम ने किसान की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए तीन कीटनाशक उत्पादों के सैंपल लिए हैं। सभी नमूनों को सील कर गुणवत्ता जांच के लिए प्रयोगशाला भेजने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। रिपोर्ट आने के बाद उत्पादों की गुणवत्ता स्पष्ट होगी और मानकों में कमी मिलने पर कंपनी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

सहायक पौध संरक्षण अधिकारी डॉ. जागीर सिंह और गुणवत्ता नियंत्रण निरीक्षक सुशील गोयत के नेतृत्व में टीम ने मंगलवार देर रात फैक्टरी का निरीक्षण किया। डॉ. जागीर सिंह ने बताया कि सिरसा निवासी किसान ने शिकायत दी थी कि उसने अनाज मंडी स्थित दुकान से खरीदा गया पेस्टीसाइड गुणवत्ता के अनुरूप नहीं लग रहा है। शिकायत के बाद विभाग ने संबंधित विक्रेता से उत्पाद निर्माता की जानकारी जुटाई और सिरसा रोड स्थित फैक्टरी पहुंचकर जांच की।
निरीक्षण के दौरान फैक्टरी में तीन प्रकार के कीटनाशक तैयार मिले। अधिकारियों ने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार तीनों उत्पादों के नमूने लेकर सील कर दिए।अधिकारियों ने बताया कि जांच में फैक्टरी संचालक के पास जरूरी लाइसेंस उपलब्ध मिले हैं। अब स्टॉक रजिस्टर और उपलब्ध उत्पादों का मिलान भी किया जाएगा। प्रयोगशाला रिपोर्ट में गुणवत्ता संबंधी कमी या अन्य अनियमितता सामने आने पर कीटनाशक अधिनियम के तहत नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें