फतेहाबाद जिले की टोहाना पुलिस की गिरफ्त में हेरोइन तस्करी के आरोपी।
टोहाना। अपराध शाखा टीम ने शहर के सिंबलवाला रोड से भाखड़ा नहर के पास तीन लोगों को 270 ग्राम हेरोइन सहित गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपियों की पहचान पंजाब के छाजला निवासी हरबंस, छाजली निवासी कुलविंदर व म्योंद निवासी पनवीर के तौर पर हुई है।
पूछताछ में पकड़े गए आरोपियों ने बताया कि वे पहली बार टोहाना में नशा बेचने के लिए आए थे। डीएसपी उमेद सिंह ने कहा कि सीआईए पुलिस की टीम वाहनों की जांच कर रही थी, इसी दौरान एक पिकअप गाड़ी के डेशबोर्ड की जांच की तो 270 ग्राम हेरोइन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे पंजाब के रहने वाले जगसीर से नशीला पदार्थ लेकर आए थे।