फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन नए संक्रमित मिले, 8 हुए स्वस्थ

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले में कोरोना संक्रमण को लेकर स्थिति फिलहाल काबू में है। बुधवार को जिले में कोरोना संक्रमित तीन नए मरीज मिले हैं और 8 स्वस्थ हुए हैं। जिले में 39 मामले सक्रिय रह गए हैं। इसमें 11 मरीज निजी अस्पतालों में दाखिल हैं इसके अलावा 28 होम आइसोलेट है।
विज्ञापन

बुधवार को कोरोना संक्रमित मृतकों का आंकड़ा 471 से बढ़कर 474 तक पहुंच गया है। स्वास्थ्य विभाग ने तीन पुरानी मौतें आंकड़े में दर्ज की है। कोरोना से मई माह में मौत हुई थी लेकिन निजी अस्पतालों ने देरी से रिपोर्ट दी। इसके चलते स्वास्थ्य विभाग ने अब इनका कोरोना बुलेटिन में आंकड़ा दर्ज किया है। स्वास्थ्य विभाग के जारी हुए बुलेटिन के मुताबिक फतेहाबाद क्षेत्र में दो नए केस मिले हैं और रतिया ग्रामीण क्षेत्र में एक नया केस मिला है। बुधवार को कोरोना के 905 सैंपल लिए गए। अभी फिलहाल आरटीपीसीआर सैंपलों की रिपोर्ट का इंतजार है। जिले में अब तक 237948 सैंपल लिए जा चुके हैं। इसमें से 17771 मरीज संक्रमित मिल चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें