मिट्टी का तोंदा गिरने से मजदूर की मौत
फतेहाबाद। गांव काजलहेड़ी में कुएं में काम कर रहे मजदूर पर मिट्टी की तोंदा गिर गई। जिससे मजदूर नीचे दब गया और उसकी मौत हो गई। मामले के मुताबिक गांव काजलहेड़ी निवासी 30 वर्षीय जयवीर गांव के एक किसान के खेत में ट्यूबवेल लगवाने के लिए मजदूरी पर गया हुआ था। ग्रामीणों ने बताया कि किसान ने खेत में करीब 12 फीट गहरा कुआं खोद कर ट्यूबवेल लगाया हुआ है। जो पिछले दिनों खराब हो गया था, उसे ठीक करने के लिए किसान खुद मजदूर जयवीर व अन्य के साथ वहां काम कर रहा था। जयवीर कुआं में जाकर पाइप निकालने लगा। इसी दौरान मिट्टी का तोंद गिर गया। जिसमें वह दब गया और उसकी मौके पर मौत हो गई। ग्रामीणों ने उचित मुआवजे की मांग की है, ताकि बच्चों को किसी प्रकार की परेशानी न आए। संवाद