फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: नाबालिग लड़के की शादी करवाने पर तीन लोग गिरफ्तार

Fri, 29 May 2026 11:30 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सदर पुलिस ने नाबालिग लड़के की शादी करवाने के मामले में लड़के की मां परमजीत कौर और लड़की के माता-पिता बलदेव सिंह व कैलाश देवी को गिरफ्तार किया है। जांच में पाया गया कि दुल्हन की उम्र 18 साल थी, जबकि दूल्हे की उम्र 17 वर्ष 6 महीने थी। पुलिस ने जांच के बाद लड़के की मां और लड़की के माता-पिता को जमानत पर छोड़ दिया।
विज्ञापन


संरक्षण एवं बाल विवाह निषेध अधिकारी फतेहाबाद की प्रभारी रेखा अग्रवाल ने बताया कि 29 अप्रैल को सूचना मिली की 30 अप्रैल को परमजीत कौर अपने नाबालिग बेटे की शादी आजाद नगर निवासी बलदेव सिंह की बेटी से करवाने जा रही है। इस पर बीघड़ रोड स्थित ढाणी में पुलिस टीम के साथ 30 अप्रैल को दबिश दी तो वहां पर विवाह की रस्में चल रही थीं।

इस पर वैवाहिक कार्यक्रम रुकवाकर स्कूल रिकॉर्ड और प्रमाण पत्रों की जांच की तो दूल्हे की नाबालिग उम्र पुष्टि हुई। आरोपियों ने मिलकर विवाह संपन्न करवा दिया था। पुलिस ने विवाह कार्ड, फोटोग्राफ और स्कूल प्रमाण पत्रों के साथ विस्तृत रिपोर्ट पुलिस अधीक्षक फतेहाबाद को सौंपी। इसके बाद थाना सदर फतेहाबाद में बाल विवाह निषेध अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज की गई।
विज्ञापन


सदर थाना प्रभारी निरीक्षक प्रहलाद ने बताया कि पूछताछ के बाद तीनों आरोपियों को जमानत पर छोड़ दिया गया है। मामले की जांच जारी है। बाल विवाह जैसी घटनाओं को रोकने के लिए निगरानी बढ़ाई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें