फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: युवती समेत डेंगू के तीन नए रोगी मिले, आंकड़ा 29 तक पहुंचा

Tue, 15 Oct 2024 11:46 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
फतेहाबाद में सर्वे के दौरान कूलरों की जांच करते हुए स्वास्थ्यकर्मी
विज्ञापन
फतेहाबाद। मौसम में बदलाव के साथ डेंगू के मामले भी बढ़ने शुरू हो गए हैं। मंगलवार को युवती समेत डेंगू के तीन रोगी मिले हैं। जिससे आंकड़ा 29 तक पहुंच गया है। बच्चे भी डेंगू संक्रमित हो रहे हैं। स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक फतेहाबाद निवासी 18 वर्षीय युवक और 23 वर्षीय युवती वहीं गांव किरढ़ान निवासी 28 वर्षीय युवक डेंगू पॉजिटिव मिला है।
विज्ञापन

डेंगू के बढ़ते मामलों को लेकर मंगलवार को सिविल सर्जन कार्यालय ने एडवाइजारी जारी की है। जिसमें बताया गया है कि किन कारणों से डेंगू की चपेट में आ सकते हैं और कैसे बचा जा सकता है। जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ डॉ. विष्णु मित्तल का कहना है कि डेंगू एक वायरल बुखार है जो कि मादा एडीज मच्छर के काटने से होता है। यह मच्छर दिन में काटता है और रुके हुए साफ पानी में ही पनपता है।

जिले में ये मिल चुके हैं डेंगू के मामले
वर्ष मरीज मिले
2015 189
2016 38
2017 419
2018 56
2019 29
2020 35
2021 993
2022 154
2023 89
2024 29
-
ये हैं डेंगू के लक्षण
- अचानक तेज बुखार होना
- तेज सिर दर्द होना
- मांसपेशियों व जोड़ों में दर्द होना
- आंखों के पीछे दर्द होना
-
डेंगू से बचाव के लिए ये करें
- सप्ताह में एक बार कूलर, फूलदान, होंदी, पशु व पक्षियों के पानी के बर्तन व अन्य पानी से भरे हुए बर्तन अवश्य खाली करें व कपड़े से रगड़ कर साफ करके व सुखाकर ही प्रयोग करें।
विज्ञापन

- यदि कूलर उपयोग में न लाए जा रहे हो तो रगड़कर साफ करके सूखा कर रख दें।
- छतों पर रखी पानी की टंकियों को ढक्कन लगाकर बंद करके रखें।
- शरीर को ढक कर रखें तथा मच्छर रोधी दवा या क्रीम का उपयोग करें। पूरी बाजू के वस्त्र
पहनें।
-़ सोते समय मच्छरदानी का उपयोग करें।
- घरों के दरवाजे व खिड़कियों पर जाली का इस्तेमाल करें।
-
आज से 9 बजे शुरू होगी ओपीडी
नागरिक अस्पताल में बुधवार से ओपीडी का समय सुबह 9 बजे हो जाएगा। मौसम में बदलाव के चलते समय बदला गया है। ओपीडी दोपहर तीन बजे तक होगी। पहले ओपीडी सुबह 8 बजे शुरू होती थी और दोपहर 2 बजे तक चलती थी।

डेंगू को लेकर विभाग की तरफ से लगातार अभियान चलाया जा रहा है। जहां भी लारवा मिल रहा है उसे नष्ट किया जा रहा है। अगर बुखार है तो डाॅक्टर की सलाह लेें व पूर्ण उपचार करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ.महेंद्र भादू, सिविल सर्जन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें