फतेहाबाद। जिले में कोरोना के केस लगातार मिल रहे हैं। मंगलवार को जिले में कोरोना के तीन नए केस मिले हैं। एक्टिव केसों की संख्या 19 हो गई है। मंगलवार को संक्रमण दर 1.7 फीसदी रही।
स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक मंगलवार को जिले में 280 कोरोना सैंपल लिए गए। इसमें तीन कोरोना संक्रमित मिले। टोहाना, रतिया और भूना में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। इसके अलावा दो संक्रमित स्वस्थ हुए है। जिले में 18 कोरोना संक्रमित होम आइसोलेट है ंऔर एक अस्पताल में दाखिल हैं। वहीं नागरिक अस्पताल में आरटीपीसीआर लैब जल्द शुरू होने की उम्मीद है।
कोट
आरटीपीसीआर लैब शुरू करने के लिए मुख्यालय से माइक्रोबायलॉजिस्ट की डिमांड की है। उम्मीद है एक या दो दिन में मिल जाएगा। इसके बाद आरटीपीसीआर लैब शुरू कर दी जाएगी।
-डॉ. सपना गहलावत, सिविल सर्जन