फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कोरोना के तीन नए केस मिले, 263 की रिपोर्ट आई निगेटिव

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई के लिए लाइन में लगे मरीज।
विज्ञापन
फतेहाबाद। कोरोना संक्रमण के जिले में मंगलवार को तीन नए केस मिले है। इसके अलावा 263 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव आई है। जिले में कोरोना संक्रमण दर कम हुई है। एक्टिव केसों की संख्या भी जिले में 9 रह गई है।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक टोहाना के वार्ड नंबर 15 निवासी 62 वर्षीय बुजुर्ग, भूना निवासी 26 वर्षीय युवती और गांव नाढ़ोडी निवासी 55 वर्षीय अधेड़ कोरोना संक्रमित मिले हैं। जिले में मंगलवार को आरटीपीसीआर के 142 सैंपल लिए गए हैं, लैब में अभी सिर्फ 142 सैंपलों की रिपोर्ट लंबित है। मंगलवार को 9 कोरोना पॉजिटिव डिस्चार्ज भी हुए है। बता दें कि जिले में अब तक कोरोना के 432479 कोरोना सैंपल लिए गए है, इसमें 20422 की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसमें 19909 स्वस्थ हो चुके हैं। जिले का रिकवरी रेट 97.43 फीसदी रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें