फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवती समेत तीन संक्रमित मरीज मिले, विदेश से लौटे सात यात्रियों की होगी सैंपलिंग

विज्ञापन
फतेहाबाद में बुजुर्ग महिला को कोरोना से बचाव का टीका लगाते हुए स्वास्थ्यकर्मी। - फोटो : Fatehabad
विज्ञापन
कोरोना का संक्रमण जिले में एक बार फिर से बढ़ना शुरू हो गया है। जिले में शनिवार को 20 वर्षीय युवती समेत तीन नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इसके बाद जिले में सक्रिय मरीजों की संख्या 25 तक पहुंच गई है। संक्रमित मरीजों के परिवारों की भी स्वास्थ्य विभाग अब स्क्रीनिंग करेगा और पांच दिन बाद सैंपल लेगा।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक गांव हसंगा निवासी 20 वर्षीय युवती, टोहाना में 70 वर्षीय बुजुर्ग और गांव नहला निवासी 31 वर्षीय युवक संक्रमित मिले हैं। इससे पहले जिले में शुक्रवार को 14 नए केस मिले थे। संक्रमित केसों में बढ़ोतरी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मचा हुआ है। शनिवार को जिले में यूूके और लंदन से सात यात्री पहुंचे हैं। इनमें छह लोग फतेहाबाद शहर में आए हैं। स्वास्थ्य विभाग की टीम इनकी सैंपलिंग करेगी और 14 दिन तक होम क्वारंटीन किया जाएगा। ये सात दिन तक स्वास्थ्य विभाग की निगरानी में रहेंगे।
192 लोगों के लिए गए सैंपल
स्वास्थ्य विभाग ने जिले में 191 लोगों के सैंपल लिए हैं। 197 सैंपल की रिपोर्ट लैब से आनी है। शनिवार को लैब से 252 सैंपलों की रिपोर्ट आई है। इनमें तीन संक्रमित मरीज मिले हैं। जिले में अब तक कुल 4774 मरीज मिल चुके हैं।
विज्ञापन

वर्जन
जिले में कोरोना संक्रमण के मामले बढ़ रहे हैं। जहां संक्रमित केस मिले रहे हैं, उनके संपर्क में आए लोगों की स्क्रीनिंग की जा रही है। अगर किसी में कोरोना के लक्षण हैं तो वे जांच जरूर करवाएं।
विज्ञापन

- डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें