फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: तीन आजाद प्रत्याशियों ने दाखिल किया नामांकन

Fri, 27 Dec 2024 11:24 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
तहसीलदार विजय कुमार के समक्ष नामांकन करते हुए प्रत्याशी ।
विज्ञापन
रतिया। तहसीलदार विजय कुमार व नायब तहसीलदार अशोक कुमार के समक्ष हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी सदस्य चुनाव के लिए तीन आजाद प्रत्याशियों ने अपना नामांकन-पत्र दाखिल किया।
विज्ञापन

शुक्रवार को वार्ड नंबर 28 के लिए इकबाल सिंह निवासी रतिया, मनजीत सिंह रतिया व वार्ड नंबर 26 के लिए बलराज सिंह भानीखेड़ा ने आजाद उम्मीदवारों के रूप में अपना नामांकन दाखिल किया। तहसीलदार व नायब तहसीलदार ने कहा कि चुनाव के लिए नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया 28 दिसंबर 3 बजे तक चलेंगी। उन्होंने कहा कि हरियाणा सिख गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी का चुनाव 19 जनवरी होगा। मतदान का समय प्रातः 8 बजे से सायं 5 बजे तक रहेगा। मतदान के तुरंत बाद वोटिंग की गणना की जाएगी। इस मौके पर बीडीपीओ विकास कुमार लंग्यान, चुनाव कानूनगो सतबीर सिंह, जेई हवा सिंह, छोटू राम, मार्केट कमेटी से महेश कुमार, अवनीश गर्ग, कुलदीप सिंह, सतीश सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें