फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: कुलदीप जाखड़ हत्याकांड मामले में एक महिला समेत तीन गिरफ्तार

Sun, 26 Feb 2023 10:56 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
विज्ञापन
भूना। गांव चौबारा में शनिवार को हुई कुलदीप की हत्या के मामले में पुलिस ने एक महिला समेत तीन आरोपियों को रविवार को न्यायालय में पेश किया। यहां से आरोपी महिला मुकेश को न्यायिक हिरासत में हिसार जेल भेज दिया तथा दो आरोपियों शीशपाल जाखड़ व उसके बेटे उत्तम उर्फ सुरेश कुमार को पुलिस रिमांड पर लिया है। हत्याकांड के तुरंत बाद पुलिस ने कार्रवाई कर तीन आरोपियों को मौके पर ही दबोच लिया था। जिनकी पहचान मृतक के सगे चाचा शीशपाल व उसके बेटे उत्तम उर्फ सुरेश कुमार तथा पुत्रवधू मुकेश के रूप में हुई थी।
विज्ञापन

भूना थाना प्रबंधक सब इंस्पेक्टर अनूप सिंह ने बताया कि पुलिस को वारदात की सूचना मिलते ही तुरंत मौके पर पहुंची और हत्या का मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश में लग गई। पुलिस ने हत्या मामले में शामिल एक महिला सहित तीन आरोपियों को गांव चौबारा से ही गिरफ्तार कर लिया। तीनों आरोपियों को रविवार को कोर्ट में पेश कर आरोपी शिशपाल व उत्तम उर्फ सुरेश कुमार को हत्या वारदात में प्रयोग हथियारों की बरामदगी, अन्य आरोपियों की तलाश व हत्या के बारे में गहनता से पूछताछ के लिए पुलिस रिमांड पर लिया है।
बता दें कि लाल डोरे की एक मरला जमीन को लेकर पिछले लंबे समय से दो सगे भाइयों के बीच विवाद चल रहा था। मगर तीन साल बाद कुलदीप जाखड़ का विवाद अपने चाचा शीशपाल के साथ हो गया। क्योंकि कुलदीप के खेत में तूड़ी के कूप व अन्य समान में आग लग गई थी। जिसमें कुलदीप जाखड़ की पत्नी सुमन जाखड़ की शिकायत पर पुलिस ने तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था, जो वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है। उपरोक्त रंजिश के चलते शनिवार को दिनदहाड़े कुलदीप जाखड़ को गली से उठाकर हमलावर अपने घर में ले गए। जहां उसकी लाठी व डंडों पीट-पीटकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने मृतक की पत्नी की शिकायत पर सात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया था। जिसमें शीशपाल जाखड़ व उसके बेटे उत्तम उर्फ सुरेश कुमार व शैलेंद्र सिंह तथा पुत्रवधू रमिता व मुकेश तथा इनका भांजा आकाश मिर्जापुर के अतिरिक्त मृतक के सगे भाई सतबीर फौजी व भतीजा संदीप को आरोपी बनाया गया है।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष अनूप सिंह ने बताया कि रविवार को भी हत्यारोपियों की गिरफ्तारी को लेकर कई संदिग्ध ठिकानों पर दबिश दी गई थी। मगर अन्य आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए लगातार प्रयास चल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें