फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: 15 साल की लड़की समेत तीन स्वाइन फ्लू संक्रमित मिले

विज्ञापन
फतेहाबाद के नागरिक अस्पताल में दवाई के लिए लाइन में लगे मरीज
विज्ञापन
फतेहाबाद। जिले में स्वाइन फ्लू के केस बढ़ने शुरू हो गए हैं। शुक्रवार को जिले में 15 साल की लड़की और दो महिलाएं स्वाइन फ्लू संक्रमित मिली है। संक्रमितों में एक महिला हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल है। इसके अलावा दो अन्य संक्रमित होम आइसोलेट है। शनिवार को स्वास्थ्य विभाग संबधित मरीजों के घर टीमें भेजकर सर्वे करवाएगा। जिले में स्वाइन फ्लू के अब तक 10 केस मिल चुके हैं।
विज्ञापन

स्वास्थ्य विभाग से मिली रिपोर्ट के मुताबिक गांव बुआन निवासी महिला जो कि हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल थी। यहां स्वाइन फ्लू के लक्षण दिखने पर जांच करवाई गई। जिसमें रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। महिला फिलहाल निजी अस्पताल में ही दाखिल है। गांव गोरखपुर निवासी महिला भी पॉजिटिव मिली है। महिला हिसार के निजी अस्पताल में दाखिल थी और यहां सैंपल लिया गया था। फिलहाल महिला की हालत स्थिर है और होम आइसोलेट है। इसके अलावा गांव धांगड़ निवासी 15 वर्षीय लड़की स्वाइन फ्लू संक्रमित मिली है। लड़की की हालत फिलहाल ठीक है।
जिले में स्वाइन फ्लू के ये केस आ चुके सामने
वर्ष केस मिले
2015-16 8
2016-17 0
2017-18 27
2018-19 59
2019-20 2
2020-21 2
2021-22 0
2022-23 3
2023-24 10
स्वाइन फ्लू के ये हैं लक्षण
- छींक आना और नाक से पानी बहना
- सांस लेने में तकलीफ होना
- खांसी और गले में खराश होना
- दस्त और उल्टी होना
- सिर दर्द
- बुखार
बचाव के लिए ये करें
- खांसते या छींकते समय अपने मुंह व नाक को रूमाल से ढकें।
- अपनी नाक, आंख या मुंह को छूने से पहले और बाद में हाथों को अच्छी तरह से साबुन से धोएं
- खांसी, बहती नाक, छींक व बुखार जैसे फ्लू के लक्षणों से प्रभावित लोगों से दूरी बनाएं
- भरपूर नींद लें और खूब पानी पीएं
- घर के दरवाजों के हैंडल, कीबोर्ड, मेज को साफ रखें।
कोट
जिले में शुक्रवार को स्वाइन फ्लू के तीन केस मिले हैं। स्वास्थ्य विभाग द्वारा टीमें भेजकर सर्वे करवाया जाएगा। परिवार या आसपास के लोगों में लक्षण मिलते हैं तो सैंपल लेकर लैब में भेजा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-डॉ. विष्णु मित्तल, जिला महामारी रोकथाम विशेषज्ञ
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें