फतेहाबाद के स्वामी नगर में तोड़फोड़ मामले में जांच करने के लिए पहुंची टीमसंवाद
- फोटो : :वैभव मिश्रा की फाइल फोटो ।
फतेहाबाद। शहर के स्वामी नगर में रविवार देर रात को घर में घुसकर तोड़फोड़ करने और मारपीट करने का मामला सामने आया है। आरोपियों ने तीन घरों में घुसकर सामान तोड़ दिया। यहां तक पानी की टंकियां भी तोड़ डाली। इस घटना में तीन लोग घायल हुए है, जिनमें से दो को इलाज के लिए अग्रोहा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया, जबकि एक को मामूली चोटें लगी है।
हमलावरों ने घर में घुसकर समान बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दिया है। घटना की जांच को लेकर रविवार रात को पुलिस पहुंची इसके बाद सोमवार शाम को दोबारा पुलिस जांच करने के लिए पहुंची। हमलावरों ने मकान में लगी एलसीडी, पानी की टंकियां, कूलर व दो बाइकों को तोड़ दिया। जिसके बाद पुलिस मामले शिकायत पाकर मामले की जांच कर रही है।
पीडि़त रवि ने आरोप लगाया कि स्वामी नगर इलाके के कुछ युवक उसके बड़े भाई संजय की टेलर की दुकान के बाहर शराब पी रहे थे। जब संजय और ओमप्रकाश ने उन्हें ऐसा करने से रोका तो वे ओमप्रकाश के साथ मारपीट करने लगे। संजय ने बीच बचाव किया तो वे उसके साथ भी मारपीट करने लगे। आरोप है कि संजय की दुकान में भी तोड़फोड़ की गई। रवि ने बताया कि वह अपने भाई संजय को घायल अवस्था में लेकर नागरिक अस्पताल पहुंचा। जहां से इस अग्रोहा मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया गया।
आरोप है कि इस दौरान पीछे से आरोपियों ने अपने साथियों के साथ रवि, संजय और ओमप्रकाश के घर पर हमला किया गया। जिसमें घर का जरूरी सामान एलसीडी, कूलर, दो मोटरसाइकिल, पानी की टंकियां और अन्य सामान में तोड़फोड़ की गई। आरोपियों ने घर पर पथराव भी किया। मामले की सूचना पुलिस को दे दी गई है। शहर थाना प्रभारी ओम प्रकाश ने बताया कि पुलिस को शिकायत मिली है। घायलों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं जल्द ही कार्रवाई की जाएगी।