फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Fatehabad News: रतिया में नशे से एक सप्ताह में 3 मौतें, एसपी उतरे मैदान में

Mon, 29 Dec 2025 11:22 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फतेहाबाद
विज्ञापन
एसपी सिद्धांत जैन रतिया क्षेत्र के पुराना बाजार में तलाशी एवं सर्च अभियान चलाते हुए।स्रोत: पी
विज्ञापन
रतिया। रतिया क्षेत्र में नशे के चलते पिछले कई दिनों में हुई मौतों के बाद अब एसपी सिद्धांत जैन खुद फील्ड में उतर गए हैं। पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन ने क्षेत्र में बढ़ रही नशे की बिक्री पर रोक लगाने के उद्देश्य से सोमवार को वार्ड 4 व 5 और पुराना बाजार में सघन तलाशीे एवं सर्च अभियान चलाया।
विज्ञापन


अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने पुराना बाजार की तंग गलियों, वार्ड 4 व 5 के संवेदनशील क्षेत्रों, संदिग्ध ठिकानों, किरायेदारों के आवासों, दुकानों और सार्वजनिक स्थानों की तलाशी ली। साथ ही संदिग्ध व्यक्तियों से पूछताछ की गई, उनके पहचान दस्तावेजों की जांच की गई और क्षेत्र में रह रहे बाहरी व्यक्तियों का सत्यापन किया गया।

तलाशी अभियान के दौरान एसपी सिद्धांत जैन ने अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि अपराध, नशा तस्करी, चोरी, अवैध गतिविधियों और अपराधियों को संरक्षण देने वालों के खिलाफ किसी भी प्रकार की नरमी न बरती जाए। इस दौरान थाना शहर प्रभारी महिला निरीक्षक पुष्पा, स्थानीय थाना पुलिस तथा अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन




एक सप्ताह में तीन युवक तोड़ चुके दम, दो माह में पांच मौत

रतिया क्षेत्र में तीन युवक नशे की ओवरडोज के चलते अपनी जान गवां चुके हैं। इतना ही नहीं, पिछले दो माह में ये आंकड़ा पांच रहा है। बीते दिन ही एएसपी दिव्यांशी सिंगला और रतिया थाना प्रभारी पुष्पा सिहाग ने मृतकों के घर जाकर संवेदना जताई थी। खुद पुलिस कप्तान सिद्धांत जैन भी पिछले माह नशे के चलते मारे गए युवक के घर जाकर शोक जता चुके हैं। अब सोमवार से खुद पुलिस अधीक्षक सिद्धांत जैन नशे के खिलाफ मुहिम चलाने के लिए फील्ड में उतरे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें